जुल्म


जुल्मों से भरी इस मुल्क में
छल, कप्टी, पापी, अन्यायी
इन सबों से भरी है ये सृष्टि
अच्छे को भी बुरा दिखा देती ।

इस दुनिया में जुल्मों का ही,
पापों का ही प्राधान्य जग में !
कुछ पल के लिए उत्तम भी,
अधम बन जाता है जग में ।

जुल्मों का बहुलता बढ़ता जब
अच्छे को भी झुकना पड़ जाता
कुछ समय बाद उनकी ही जय !
अक्सर अच्छे भी दिखने लगते बुरे।

जुल्म करने वाला विरुद्धाचरण को
सदा ही रहता मृत्यु का भय उसे
जैसे को तैसा होता इस दुनिया में
अश्वखुरा का परिणाम होता वहीं ।

जुल्म कब तक करेगा पपिष्ठ
आखिर तय उनका भी अंत
कब तक सता पाओगे हमें ?
तुम्हारा अंत तय है जगत में ।


✍️✍️✍️ अमरेश कुमार वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)