परिस्थिति


परिस्थितियां आती रहती सदा
हर एक मनुज को इस भव में
अवस्था में जो बांधके हौसला
करता रहता है निरंतर संघर्ष
होती उसकी विजय जगत में ।

परिप्रेक्ष्य न रहती हमेशा के
लिए किसी भी नर के पास
पृष्ठभूमि से कभी अधीरे मत
मत कभी खुशी तो यातना
यही हयात की भेंट, द्योतक ।

परिवेश में न हमसंगी कोई
हमें इस भू, जग, संसार में
स्यात् ही कोई स्वजन हमें
देता कोई- कोई का साथ
यही जिंदगी की अभिज्ञान ।

रंज, उपबंध भी होती जरूरी
हमारी इस नाजुक जिंदगी में
ठोकरें खा खाकर के हम सब
अपनी इस अनमोल सी द्वंद्व,
जिंदगी की शिखर पर पहुंचते ।

कवि :- अमरेश कुमार वर्मा
जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय, बिहार


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)