शांत वातावरण

जब रहता शांत वातावरण
मन रहता अहरणीय सदा
किसी भी विद्याम्यासों को
कम पढ़े फिर रहता याद
शांत वातावरण ही हमको
सिखाता शांत रहना‌ हमें ।

हमे किसी बात का फैसला
गुस्से,‌ प्रतिघात, आक्रोश में
कभी न ले अद्ल किसी का
शांत वातावरण में बैठ कर
सोच -समझकर ले फैसला
सौम्य ही मानुजों की स्मृति ।

हमें सदा रहना चाहिए संवेगहीन
धीर दिल में करता हरि निवास
शांत में लिया गया हर फैसला
क्रोध, आक्रोस वाला अद्ल से
होता लाख गुना उत्कर्ष , उत्तम
प्रभंजन ही हम सब की निशानी ।

अमरेश कुमार वर्मा
जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय, बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)