फास्ट फूड

जिस खाना को खाने में हमे
आता है बहुत ही बड़ा मजा
जो हमसब मनुष्यों के लिए
होता है बड़ा ही हानिकारक
उसी का नाम फास्ट फूड…

जिसे तैयार करने, बनाने में हमें
ना लगता थोड़ा सा भी मेहनत
जिसे खाने से हमसब मनुष्यों को
हो जाते कई तरह की बीमारी
उसी का नाम फास्ट फूड…

जिन्हें खाने वाला आज भी
कुछ ऐसे शौकीन बाज हैं
जिनका इनके बिन न जाता दिन
मोटे पर मोटे हो जा रहे खाके
उसी का नाम फास्ट फूड…

जो आजकल हर गली, मोहल्ले में
आसानी से जहां – तहां मिल जाते
जिसे खाने से मन होता प्रफुलित
बच्चा बच्चा आज जिसका दीवाना
उसी का नाम फास्ट फूड…

✍️✍️✍️ अमरेश कुमार वर्मा
जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय, बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics