जोशवान मनुष्य

कुछ करने वाले मनुष्यों का
होता कुछ अलग ही जोश
जो कुछ करने आया यहां
इस भू ,जग, संसार,सृष्टि में
वो सबसे हटके करता काम
उनका जोश बड़ा ही उत्तम।

जो कुछ करने वाला होता
वह इन लोगों से होता हटके
जग में वह छा जाते जल्द
जाने के बाद भी वैसो को
दिया जाता उत्तम सम्मान
उनका जोश बड़ा ही उत्तम ।

लगभग सब करता एक जैसा काम
पढ़ -लिखकर अच्छी नौकरी लेकर
अपना जीवन-यापन खुशी से करना
लेकिन उस व्यक्ति की सोच, दुविधा
होती इन लोगों से काफी असंबद्ध
उनका जोश बड़ा ही श्रेष्ठ , उत्तम।

✍️✍️✍️ अमरेश कुमार वर्मा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics