संदेश

अर्थशास्त्र में सांख्यिकी (11th class Economics )

चित्र
अर्थशास्त्र क्या है ? अलफ्रेड मार्शल ने अर्थशास्त्र को जीवन के साधारण व्यवसाय में मानव का अध्ययन कहां है। उपभोग किसे कहते हैं ? जब अपने निजी या परिवार की आवश्यकताओं के लिए वस्तुएं खरीदते हैं तो उसे उपभोग कहते हैं । विक्रेता किसे कहते हैं ? जब कोई व्यक्ति लाभ कमाने के लिए वस्तुओं को बेचते हैं तो बेचने वालों को विक्रेता कहते हैं । उत्पादक किसे कहते हैं ? वस्तु को निर्माण करने वालों को उत्पादक कहते हैं सेवा किसे कहते हैं ? सेवाएं देने वाले उन लोगों को कहते हैं , जो भुगतान के बदले में दूसरों का काम करते हैं । उदाहरण स्वरूप :-डॉक्टर , वकील , शिक्षक , ड्राइवर इत्यादि। अर्थशास्त्र का अध्ययन क्यों करना चाहिए ? हम अर्थशास्त्र का अध्ययन निम्नांकित कारणों से करना चाहते हैं । 1. यह  उपभोग का अध्ययन है। 2. अर्थशास्त्र  में अर्थव्यवस्था की कुछ मूलभूत समस्याओं का भी अध्ययन होता है, जैसे :- (a) समाज में विभिन्न आय वर्गों की जानकारी । (b) साक्षरता का स्तर (c) देश में रोजगार का स्तर (d) देश के लिए सुनामी , भूकंप आदि जैसी चुनौतियां 3. अर्थशास्त्र  में वितरण का भी अध्ययन है। आर्थ...

परिचय अर्थशास्त्र क्लास 11th

चित्र
1.1 सामान्य अर्थव्यवस्था 1.2 अर्थव्यवस्था की केंद्रीय समस्याएं 1.3 आर्थिक क्रियाकलापों का आयोजन     1.3.1 केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था     1.3.2 बाजार अर्थव्यवस्था 1.4 सकारात्मक तथा आदर्शक अर्थव्यवस्था 1.5 व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र सामान्य अर्थव्यवस्था 1. समाज में लोगों को खाना, वस्त्र, घर, सड़क एवं रेल सेवाओं जैसे यातायात के साधनों डाक सेवाओं तथा चिकित्सकों-अध्यापकों जैसे बहुत सी वस्तुओं तथा सेवाओं को प्रतिदिन जीवन में आवश्यकता होती है। 2. समाज में किसी भी व्यक्ति के पास में सभी वस्तुएं नहीं होतीं, जिनकी उसे आवश्यकता होती है। 3. प्रत्येक व्यक्ति जितनी वस्तुओं या सेवाओं का उपभोग करना चाहता है उनमें से कुछ ही उसे उपलब्ध होती हैं। 4. समाज में लोग हर काम में पारंगत नहीं होते हैं। इस स्थिति में वह अपनी आय का कुछ हिस्सा अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती है। 5. हर व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग कर सकता है, अतः सब लोग मानते हैं कि व्यक्ति की आवश्यकताएं जितनी अधिक होती हैं उनकी पूर्ति के लिए उसके पास स...

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

चित्र
सारणी से आप क्या समझते हैं ? 1. जब कई सारे अंगों को सुव्यवस्थित कर एक साथ प्रस्तुत किया जाता है, तब यह सारणी का रूप ले लेता है। 2. आंकड़ों को कुछ व्याख्यात्मक सूचनाओं के साथ पंक्तियों एवं स्तंभों में व्यवस्थित कर दिया जाए। सारणी करण के कार्य को वर्गीकरण कैसे किया जाता है ? सारणी करण के कार्य को एकविध,द्वविध, त्रिविध वर्गीकरण द्वारा किया जा सकता है जो कि आंकड़ों की विशिष्टताओं की संख्या पर निर्भर करता है । एक अच्छी सारणी में कौन बातें आवश्यक रूप से होनी चाहिए ? (क) सारणी संख्या (ख) शीर्षक (ग) उप शीर्षक या स्तंभ शीर्षक (घ) अवशीर्ष या पंक्ति शीर्षक (च) सारणी का मुख्य भाग (छ) माप की इकाई (ज) स्रोत (झ) टिप्पणी   (क) सारणी संख्या 1. किसी सारणी की संख्या उसकी पहचान के लिए निर्धारित की जाती है। 2. यदि कहीं एक से अधिक सारणी या प्रस्तुत की जाती है तो उन सारणियों की संख्या ही उन्हें एक दूसरे से अलग करती है। 3. इसी सारणी के ऊपर या शीर्षक की शुरुआत के साथ दिया जाता है। 4. सारणी संख्या आरोही क्रम में दी जाती है । (ख)   शीर्षक 1. सारणी का शीर्षक सारणी की विषय वस्तु की व्याख्या करता है। ...

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

चित्र
1. आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण की व्याख्या करें। 1. यह विधि सारणीकृत या पाठ-विषय प्रस्तुतीकरण की तुलना में आंकड़ों के आधार पर, वस्तु-स्थिति को जल्दी समझने में सबसे अधिक सहायक होती है। 2. आंकड़ों के आनेखी प्रस्तुतिकरण से संख्याओं में निहित अमूर्ताता कम हो जाती है और वे अधिक मूर्त एवं आसानी से समझने योग्य बन जाते हैं। 3. सारणी में प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की अपेक्षा आरेखी प्रस्तुतीकरण में आंकड़ों की परिशुद्धता थोड़ी कम हो सकती है। 4. सारणी की तुलना में अधिक प्रभावी होते हैं। 2. आरेखी प्रस्तुतीकरण कितने प्रकार का होता है ? 1. ज्यामितीय आरेख 2. बारंबारता आरेख 3. अंकगणितीय रैखिक आरेख 3. ज्यामितीय आरेख के कितने भाग हैं ? 1. दंड-आरेख (क) सरल दंड आरेख (ख) बहु दंड आरेख (ग) घटक दंड आरेख 2. वृत आरेख दंड-आरेख 4. सरल दंड-आरेख क्या दर्शाता है ? सरल दंड आरेख के अंतर्गत समान अंतरालों तथा समान विस्तार वाले आयताकार दंडों का एक समूह प्रत्येक श्रेणी या वर्ग के आंकड़ों को दर्शाता है। 5. दंड की ऊंचाई या लंबाई आंकड़ों के किस भाग को दर्शाता है ? दंड की ऊंचाई या लंबाई आंकड़ों के परिमाण को दर्शाता ...

पाठ-विषयक या वर्णनात्मक प्रस्तुतीकरण Part 1 ( आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण ) 11th class Economics

चित्र
आकड़े कितने प्रकार से प्रस्तुत कर सकते हैं ? आंकड़े तीन प्रकार से प्रस्तुत कर सकते हैं। वह निम्न है :- पाठ्य विषयक या वर्णनात्मक प्रस्तुतीकरण सारणीवद्ध प्रस्तुतीकरण आरेखीय प्रस्तुतीकरण आंकड़ों का पाठ्य विषय प्रस्तुतीकरण से आप क्या समझते हैं ? पाठ्य विषय प्रस्तुतीकरण में आंकड़ों का विवरण पाठ में ही दिया जाता है। जब आंकड़ों का परिमाण बहुत अधिक ना हो तो प्रस्तुतीकरण का यह स्वरूप बहुत अधिक सिद्ध होता है । उदाहरणस्वरूप :- राजस्थान के एक शहर में, 8 सितंबर 2020 को पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों की वृद्धि के विरोध में आयोजित एक बंद के दौरान 5 पेट्रोल पंप खुले तथा 17 बंद पाए गए और इसी प्रकार से 2 विद्यालय बंद तथा 9 विद्यालय खुले पाए गए । आंकड़ों का सारणीबद्ध प्रस्तुतीकरण किस प्रकार से प्रस्तुत किया जाता है ? सारणीवद्ध प्रस्तुतीकरण में, आंकड़ों को पंक्तियों (क्षैतिज) तथा स्तंभों (ऊर्ध्वाधर ) के रूप में प्रस्तुत किया जाता है । 'सारणी की कोष्ठिका' किसे कहा जाता है ? 1. तीन पंक्तियां (पुरुष, स्त्री तथा योग) और तीन स्तंभ दिए गए हैं (शहरी, ग्रामीण एवं योग) है। जिसमें बॉक्स में 9 मदों ...

उमय्यद और राजतंत्र का केंद्रीयकरण PART 4 (इस्लाम का उदय और विस्तार)

चित्र
चौथे खलीफा अली (656-661) की मृत्यु कैसे हुई थी ? एक खरजी द्वारा फूफा में एक मस्जिद में अली की हत्या कर दी गई। चौथे खलीफा अली (656-661) की मृत्यु के बाद किन्हें अगला खलीफा घोषित किया ? अली की मृत्यु के बाद, उसके अनुयायियों ने अली के पुत्र हुसैन को अगले खलीफा के रूप में घोषित किया। उमय्यद वंश की स्थापना कब और किसके द्वारा किया गया ? मुआविया ने 661 में अपने आप को खलीफा घोषित कर दिया और  उमय्यद वंश   की स्थापना की, जो 750 तक चलता रहा। किस वंश के बाद जन्म उत्तराधिकारी  शासन स्थापित हुआ ? उमय्यद वंश  उमय्यद वंश की स्थापना के बाद क्या-क्या परिवर्तन आए ? बड़े-बड़े क्षेत्रों पर विजय प्राप्त होने से मदीना में स्थापित खिलाफत नष्ट हो गई और उसका स्थान बढ़ते हुए सत्तावादी राजतंत्र ने ले लिया। पहले  उमय्यद खलीफा मुआविया ने दमिश्क को अपनी राजधानी बनाया और फिर बाइजेंटाइन साम्राज्य की राजधानी और प्रशासनिक संस्थाओं को अपना लिया। उसने वंशिका तो उत्तराधिकारी की परंपरा भी प्रारंभ की और प्रमुख मुसलमानों को मना लिया कि वे उसके पुत्र को उसका वारिस स्वीकार करें। उमय्यद वंश कि...

खलीफाओं का शासन-विस्तार गृहयुद्ध और संप्रदाय निर्माण PART 3 ( इस्लाम का उदय और विस्तार- लगभग 632- 661 ईस्वी ) 11th Class History

चित्र
1. सन् 632 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद के देहांत के परिणाम स्वरूप क्या-क्या बदलाव हुए ? 1. पैगंबर मोहम्मद किन्हीं को उत्तराधिकारी सौप के नहीं गए थे। 2. उनकी राजनैतिक सत्ता,उत्तराधिकारी के किसी  सुस्थापित सिद्धांत के अभाव में उम्मा को अंतरित कर दी गई। 3. इससे नवाचारों के लिए अवसर उत्पन्न हुए, लेकिन इससे मुसलमानों में गहरे मतभेद भी पैदा हो गए। 4. सबसे बड़ा नव-परिवर्तन यह हुआ कि खिलाफत की संस्था का निर्माण हुआ। 5. जिसमें समुदाय का नेता (अमीर अल - मोमिनीन) पैगंबर का प्रतिनिधि (खलीफा) बन गया। 6. पैगंबर मोहम्मद के देहावसान के बाद बहुत से कबीलो ने इस्लामी राज्य से टूटकर अलग हो गए। 7. कुछ कबीलो ने तो उम्मा के नमूने पर अपने समाजों की स्थापना करने के लिए अपने स्वयं के पैगंबर बना लिए। 2. पैगंबर मोहम्मद की मृत्यु के बाद कौन-कौन पैगंबर का प्रतिनिधि बना ? पहले चार खलीफाओं  (632-661) 1. अबू बकर 2. उमर 3. उस्मान या उथमान 4. अली 3. खिलाफत के दो मुख्य उद्देश्य क्या थे ? 1. कबीलों पर नियंत्रण कायम करना, जिनसे मिलकर उम्मा का गठन हुआ था। 2. राज्य के लिए संसाधन जुटाना 4. खलीफाओं का गठन किस ...

मांग उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत 11th economics

चित्र
मांग वस्तु की मात्रा किस पर निर्भर करता है,जिसका चयन उपभोक्ता इष्टतम रूप में करता है ? 1. वस्तु की अपनी कीमत 2. अन्य वस्तुओं की कीमतों 3. उपभोक्ता की आय 4. उसकी रूचि 5. अधिमानों पर  वस्तु की मांग किसे कहते हैं ? किसी वस्तु की मात्रा जो एक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों, रूचियों एवं अधिमानों को निश्चित रखते हुए खरीदने को तैयार है और क्षमता रखता है, को वस्तु की मांग कहते हैं। इनमें से एक या एक से अधिक परिवर्तों में परिवर्तन होता है, तो उपभोक्ता द्वारा चयनित वस्तु की मात्रा में भी परिवर्तन आने की संभावना हो जाती है। मांग वक्र तथा मांग का नियम यदि दूसरी वस्तुओं की कीमत उपभोक्ता की आय तथा उसकी अभिरुचि और अधिमान अपरिवर्तित रहते हैं तो किसी वस्तु की मात्रा जिसका उपभोक्ता इष्टतम रूप से चयन करता है, पूरी तरह से उसकी कीमत पर निर्भर हो जाती है। मांग फलन क्या होता है ? किसी वस्तु की मात्रा के लिए उपभोक्ता का इष्टतम चयन तथा उसकी कीमत में संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा संबंधित मांग फलन कहलाता है। उपभोक्ता की मांग की कीमत के एक फलन के रूप में इस प्रकार लिखा जा सकती है :     ...

देखो उठ रही है कैसी आंधी

चित्र
लव - जेहाद की दुर्गन्ध फैलाती  घर वापसी की धूल उड़ाती  गौ - भक्षण का दृश्य दिखाती  आजादी उड़ने वाली आंधी  देखो उठ रही है कैसी आंधी ? आरक्षण की धरती कांप रही   स्वतंत्र चिंतन की नींव हिल रही  वैज्ञानिक दृष्टि झिलमिला रही  समता  उड़ाने  वाली  आंधी देखो उठ रही है कैसी आंधी ? अफवाह उड़ाई जा रही हैं  दंगा पर दंगा रचाए जा रहे हैं  देशभक्त  देशद्रोही हो रहे  हैं  मुहर बन रहे हैं अंबेडकर गांधी देखो उठ रही है कैसी आंधी ? अंधराष्ट्रवाद   का   अंधकार चारों दिशाओं में फैल गया है  देशभक्तिपूर्ण राष्ट्रवाद मौन है  सांप्रदायिकता फैलाने वाली आंधी देखो उठ रही है कैसी आंधी ? धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवाद मानवतावादी है हिन्दुत्वयुक्त राष्ट्रवाद विषमतावादी है आज दोनों आमने  - सामने खड़े हैं फासिज्म   लाने   वाली   आंधी देखो  उठ  रही  है  कैसी आंधी ?

गर्मी

चित्र
जल     रहा    है    आसमान  धरती       तप      रही     है  गर्म     हवाएं     चल      रहीं  पानी   चाय    बन    रही   है  चिलचिलाती      धूप       में  आग     बरस      रही     है  जल   रहा   है   सारा   बदन  हलख      सूख     रहे      हैं  हाट  बाजार  गर्म   हो    गया शासक    बेशर्म     हो    गया  सब्जी  आंख   मार    रही   है  थाली से  दाल गायब  हो  गयी  चुनाव   की     तीखी    किरणें  शोले     बरसा       रही...