गुरुवर


गुरुवर ही इस सृष्टि, भव में
होते हमारे कल्याण करता
वो सदा चाहते नेकी हमारा
उनका मानस होता निर्मल ।

जनक जननी तो हमारे महज
सिखाते वचन निर्गत करना !
पर क्या वचन निर्गत करना
सिखाते पूज्यवर गुरु हमारे ।

जगत में अज्ञानता को दूर कर
करते प्रकाशमान पूर्ण भव को
इनका अवहेलना करने वाला
हस्त मल – मल के पछताता ।

गुरुवर ही हम शागिर्दों को
सिखाते ए-हयात को जीना
भागवतगीता में आचार्य को
बताया गया हरि से सर्वोपरि ।

गुरुवरों का करना आदर
यही हमारा मूल कर्तव्य ।

अमरेश कुमार वर्मा
जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय, बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)