देखो उठ रही है कैसी आंधी




लव - जेहाद की दुर्गन्ध फैलाती 
घर वापसी की धूल उड़ाती 
गौ - भक्षण का दृश्य दिखाती 
आजादी उड़ने वाली आंधी 
देखो उठ रही है कैसी आंधी ?



आरक्षण की धरती कांप रही 
 स्वतंत्र चिंतन की नींव हिल रही
 वैज्ञानिक दृष्टि झिलमिला रही
 समता  उड़ाने  वाली  आंधी
देखो उठ रही है कैसी आंधी ?



अफवाह उड़ाई जा रही हैं 
दंगा पर दंगा रचाए जा रहे हैं 
देशभक्त  देशद्रोही हो रहे  हैं
 मुहर बन रहे हैं अंबेडकर गांधी
देखो उठ रही है कैसी आंधी ?



अंधराष्ट्रवाद   का   अंधकार
चारों दिशाओं में फैल गया है 
देशभक्तिपूर्ण राष्ट्रवाद मौन है 
सांप्रदायिकता फैलाने वाली आंधी
देखो उठ रही है कैसी आंधी ?



धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवाद मानवतावादी है
हिन्दुत्वयुक्त राष्ट्रवाद विषमतावादी है
आज दोनों आमने  - सामने खड़े हैं
फासिज्म   लाने   वाली   आंधी
देखो  उठ  रही  है  कैसी आंधी ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics