स्थिति एवं विस्तार ( Geography class 9th )

भारत देश के बारे में कुछ परिचय 
1. हमारा भारत देश विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है।
2. भारत की समृद्ध प्राकृतिक विविधता ने इसे अनेक सांस्कृतिक विविधताओं से अलंकृत किया है।
3. भारत का विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिनके नाम पर एक महासागर (हिंद महासागर) है
4. यह दक्षिण एशिया में भारत की महत्वपूर्ण स्थिति को दर्शाता है
5. सिंधुु घाटी की प्राचीन सभ्यता भारत मे ही विकसित हुई।

विश्व का पहला गणराज्य कौन है ?
बिहार में स्थित वैशाली विश्व का पहला गणराज है।

स्थिति
1. भारत एक विशाल देश है इसका मुख्य भाग 8°4' मिनट उत्तर अक्षांश से 37°6' उत्तर अक्षांश तथा 68°7' पूर्व से 97°25' पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है।
2. भारत के द्वीप समूहों को सम्मिलित करते हैं तब इसका दक्षिण में विस्तार 6°45' उत्तर अक्षर से शुरू होता है।
3. भारत का दक्षिणतम् बिंदु इंदिरा पॉइंट है जो अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
4. 23°30' उत्तरी अक्षांश (कर्क रेखा) भारत के बीचो बीच गुजरती है एवं इसे लगभग दो भागों में बांटती है।



आकार
भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4% है।


भारत की स्थल सीमा रेखा
1. भारत की स्थल सीमा रेखा अत्यंत विशाल है इसकी स्थल सीमा रेखा, तटीय सीमा रेखा के लगभग दोगुनी है।
2. स्थल सीमा रेखा की कुल लंबाई 15,200 किलोमीटर है।
3. मुख्य भूमि की तटीय सीमा रेखा 6100 किलोमीटर लंबी है।
4. भारतीय द्वीपों की तटीय सीमा रेखा सम्मिलित करने पर इसकी कुल लंबाई  7516.6 किलोमीटर हो जाती है।
5. भारत मोटे तौर पर त्रिभुजाकार है। इसकी उत्तरी भाग चुका है और दक्षिणी भाग लगभग 22°उत्तरी अक्षांश से दक्षिण की ओर क्रमशः पतला होता गया है।
6. सबसे अंतिम छोर पर भारत की मुख्य भूमि ने अंतरीप का रूप ले लिया है । इसे कुमारी अंतरीप या कन्याकुमारी कहते हैं।
7. भारत के प्रायद्वीपीय आकार के कारण (1) पूर्व में बंगाल की खाड़ी (2) पश्चिम में अरब सागर (3) दक्षिण में हिंद महासागर यह तीनों ओर समुद्र से घिरा है। 
8. इसी प्रायद्वीपीय आकार के कारण भारत की तटीय सीमा इतनी लंबी है तथा हिंद महासागर के मध्य भाग में स्थित है।
9. भारत के उत्तर पश्चिम तथा उत्तर एवं उत्तरी - पूर्वी सीमा पर नवीन मोड़दार पर्वत स्थित है।

अंतरीप 
समुंद्र की ओर मुख्य स्थलीय भाग का निकला हुआ संकरा या पतला भाग जो तीन ओर समुद्र से घिरा हो उसे अंतरीप कहते हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics