ललकार




युग युग से गुलाम रही हूं 
अब न रहूंगी अब न सहूंगी 
गुलामी का जुआ उतार फेंकूंगी 
 सर पर बांध लिया है कफन 
अब आजाद होकर रहूंगी 
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो



 बलात्कार से इज्जत नहीं जाती 
बलत्कृत नारियों का सम्मान करो 
सामूहिक बलात्कारियों को अब
 ' लिंग काटो ' अभियान चलाओ
 बलात्कारियों का बहिष्कार करो
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो



 संस्कृति - परंपरा के झांसे में
 अब कभी न आने वाले हूं
 पूरब - पश्चिम का भेद बताकर 
अब कभी न ठगने पाओगे 
विश्व की नारियों अब एक बनो 
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो



 पिता, पति, भाई और पुत्र सभी
 पुरुषवादी हैं दुश्मन नारी के 
पुरुष पूजा का व्रत नहीं करूंगी 
सतीत्व और पत्नीत्व की 
भावनाओं का पुतला दहन करूंगी 
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो



 जब तक सीता आदर्श रहेगी
सतीत्व की अग्नि - परीक्षा होगी
 नारी अग्नि में जला करगी
कायर सीता आत्माहत्या करेगी 
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो



परस्त्री से हमबिस्तर होने पर
 उसकी इज्जत नहीं जाती तो
परपुरुष से बिस्तर होने पर 
नारियों की इज्जत भी नहीं जायेगी
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो



अब फूलन देवी आदर्श बनेगी
  नारियों के कंधे पर बंदूक होगा
खंजर लेकर अब नारियां चलेगी
 मनचलों को सबक सिखाना है 
बलात्कारियों को फांसी लटकाओ
रणभेरी बज उठी हुंकार सुनो 
सुनो नारियों की ललकार सुनो


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)