दिवाली


बैलून, खिलौने और पटाखों से
सज - धज कर दुकानें खड़ी है।
रंग-बिरंगे बल्बों से पटकर
कण-कण चमक रहा है ।
शहर में लक्ष्मी के स्वागत में
बाजे बजाए जा रहे हैं।


गांव में लिपे-पुते घरों में
टिम-टिम  दीपक जल रहे हैं
दरिद्रों को भगाने के लिए
घर-घर सूप पीटा रहे है।
पर दरिद्रता बैठी रहती है
जाने का नाम नहीं लेती है।


शहरों में बच्चे सज-धजकर
छुरछुरी पटाखे फोड़ रहे हैं
गांव में अर्धनग्न बच्चे
हुक्का पाती खेल रहे हैं।
बताशा का प्रसाद खाकर
रोटी से पेट भर रहे हैं।


शहरों में मिठाइयां बांट-बांटकर
आनंद  मनाया जाता  है।
खाद-बीज के अभावों और
महंगी से गांव उदास खड़ा है।
शहरों में चमक रही दिवाली
गांव में छायी है अंधियाली।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)