वंदे मातरम्
हिमालय की चोटी पर चढ़कर
आजादी के दीवानों ने गाया
सिंधु हिंद की लहरों ने गाया
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम !
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम !
बंगाल की खाड़ी से आयी आवाज
अरब सागर की गहरायी में गूंजी
सारी दुनिया ने जाना सुना गाना
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
हिम पर्वत से कुमारी अंतरिक्ष तक
बंग खाड़ी से अरब समुंद्र तक
सब को आजाद किया वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई
सब हैं आपस में भाई - भाई
सब में एकता लाया वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
बांग्लादेश, पाकिस्तान, हिंदुस्तान
अखंड भारत का कण - कण
जन-जन ने गाया वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
ना तेरा है ना मेरा है वन्दे मातरम्
साझा विरासत है सबका वन्दे मातरम्
जो गाता है या जो नहीं गाता है
सबका प्यारा है वन्दे मातरम्
जो कहता है तुम्हें गाना होगा
जो कहता है नहीं गाना होगा
दोनों हैं पागल देशद्रोही
हाथ उठाकर कहता वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
सब को आजादी देता वन्दे मातरम्
देश में खुशहाली लाता वन्दे मातरम्
घृणा नहीं प्रेम फैलाता वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
गाओ या न गाओ साथ चलो
विकास के पथ पर तुम बढ़े चलो
देश में एकता लाता वन्दे मातरम्
सबको प्रेरणा देता वन्दे मातरम्
वन्दे मातरम्, वन्दे मातरम् !
टिप्पणियाँ