काला धन



आओ हम सब में दिल्ली चलें 
रामलीला    के    मैदान   में 
देश   के किसान दिल्ली चलो
मत लड़ो खेत - खलियान  में 


बेकार  नव  जवानों   मजदूरों
काम मत खोजो कारखानों में 
चलो काले धन की खोज करें 
रामलीला    के    मैदान    में 


काला धन कहां है मत पूछो 
छिपकर बैठा है  विदेशों  में 
चलो उसको पकड़कर लाएं 
भ्रष्टाचार मिटेगा  भारत  में 


पेंशनधारी   अफसर    आओ 
अकूत धन  है जिनके  घरों  में
बड़े-बड़े वकील डॉक्टर आओ
धन बरस रहा जिनके कदमों में


बाबा और दादा नेता  बनेंगे
बिना चुनाव जाएंगे संसद में
काला धन जब  बैठ जाएगा
तब  विकास होगा भारत में


धन के पहाड़ पर  बैठे  हैं
पांच लाख बाबा भारत  में 
खजाने  का  ढेर  लगा  है 
देशों के बड़े-बड़े मंदिरों में


टैक्स चोरी , चंदा  और चढ़ावा 
काला धन छिपा है खजानो में
तस्करी  और   हवाला   द्वारा 
काला धन आता है चुनाव  में 


किसान  आत्महत्या  कर  रहे 
नवजवान भटक रहे बेकारी में 
ध्यान  बांट  रहे  हो  तुम  सब 
लोकपाल और काला  धन  में

 
अरे  भ्रष्टाचार   फैला   है 
सत्ता  के  कण - कण   में
सत्ता का खेल  हो  रहा  है 
पटना और दिल्ली शहर में 


भूख से बच्चे तड़प  रहे  हैं 
अनाज जमा है  गोदाम  में
डपोरशंखी  नारा  बंद करो 
विकास छिपा है बिजली में


पग - पग  पर  संघर्ष   करो   तुम 
सत्ता  बदलो  पटना - दिल्ली   में 
दिल्ली में कांग्रेस पटना में भाजपा 
जनहित   है  दोनों  के  भगाने  में 


काला धन बनाना रुक जायेगा
वामपक्षी   सरकार  बनाने  में
भ्रष्टाचार   मुक्त  भारत  बनेगा 
लाल    झंडा      फहराने    में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics