राम नाम



राम नाम जपना 
पराया माल अपना
 तन-मन को भूलकर
 दान-दक्षिणा देना 
शराब पीने से तन का लड़खड़ाना
 नाम जपने से मन को लड़खड़ाना
  लोगों को सम्मोहित कर
 गठरी ले भागना
 राम नाम जपना
 पराया माल अपना ।


ज्ञान गया, कर्म गया 
व्यक्ति भी चला गया 
बच गया केवल नाम
 बोलो नाम, खाओ नाम,पी लो नाम 
राम-नाम जपना 
कायर और आलसी बनना 
दलालों और  चाटुकारों द्वारा 
राम नाम को बेचना 
अपने को, राम को और 
समाज को धोखा देना
 राम राम जपना 
पराया माल अपना ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics