सब भारत एक हो कविता

भारत देश की आजादी
शहीदों की शहादत की कुर्बानी
वीर-वीरांगना की अटूट कहानी
अमर है, अमर है, अमर है।
भारत सोने की चिड़िया 
नालंदा जैसा विश्वविद्यालय रहा 
बौद्ध - जैन - हिंदू संप्रदाय 
अमर है, अमर है, अमर है।
रामायण-महाभारत जैसा महाकाव्य
जहां है आदर्शमूलक का ज्ञान
पितृवंशिकता - मातृवंशिकता का संबंध
अमर है, अमर है, अमर है।
महात्मा गांधी जैसे राष्ट्रबापू
महान अशोक जैसा शासक हो
कृषि के भगवान किसान ही
अमर है, अमर है, अमर है।
भारत ही कृषि प्रधान का गौरव
जहां होती है गुरु की महिमा
"सब पढ़े, सब बढ़े" का सपना
 "सब भारत एक हो" की अवधारणा
अमर है, अमर है, अमर है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)