वेदना - सी

वेदना - सी मुस्कान क्यों ?
क्यों  है कुंठित काया ?
क्या छुपा है भग्नहृदय में ?
सतत् क्लिष्ट  है आह्निक

अवसाद तड़पन का भार
वहन  क्यों   कर  रहे ?
व्याल का संहार है क्या ?
आफत का मीन जहां

महिमामंडित  दुनिया  में
महासमर  का  बेला  है
त्रास  का विषाद क्यों ?
कर्कश  का आतप  जहां

निबल - सा  अनिभ्य कलेवर
खुदगर्ज  का  अपारा  है
अभ्यागम का आसरा कहां
मृगतृष्णा का आवेश जहां

मक्कारी का उलझन  है
मन्दाक्ष  का  जमाना  नहीं
अपहति  रहा आदितेय का
नृशंसता - सा इफ़्तिख़ार नही


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics