तिरङ्गा



सूर्योदय का इन्तजार मुझे
देश का तिरङ्गा फहराएंगे
राष्ट्रगान सर्वशक्ति सम्पन्न
देश की धरोहरों की शान
याद दिलाती वों कुर्बानी

तीन रङ्गों का पथ तिरङ्गा
समृद्धि शिखर तक जाएँ हम
अशोक चक्र सब धर्म हमारा
चौबीस तीलियाँ जीवन हमारा
हिन्दुस्तान का गुणगान करें हम

एकता का पैगाम पहुंचाएँ जहाँ
जन गण मन का धार बने हम
हिन्दू – मुस्लिम – सिख – ईसाई
शान्ति एकता साहस बलिदानी
धरती माँ की आँचल की काया

भगत सिंह गांधी चंद्रशेखर आजाद
आजादी के वीर सिपाही बने हम
ध्रुव प्रह्लाद सीता सावित्री है हम
लक्ष्मीबाई महादेवी मीरा की नाद
आदर्श जीवन का ज्ञान कराएँ हम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics