पङ्ख


तितली रानी घूमड़ घूमड़कर
 कहाँ जा रही कौन जाने ?
कभी इधर गुम होती कभी उधर
 न जाने कहाँ वों चली रङ्ग मनाने 

कल - कल कलित पुष्प आँगन में
 पन्थ - पन्थ पङ्ख क्यों बिखेरती
 छोटी - छोटी रङ्ग - बिरङ्गी शहजादी
सौन्दर्य - सी क्यारी रङ्ग फैलाएँ

बढ़े चलो उस  गुञ्जित किरणों में 
मधुरस मधुमय कलियों में त्यागी 
मनचला प्याला उन्माद लिए सब
 महफ़िल श्रृंगार करती किनको अलङ्गित !

यम भी साक़ी मतवाला हूँ बन चला
राम नाम सत्य की गूँज नहीं
ध्वनि प्रतिबिम्ब जयघोष में विलीन
पथिक पन्थ में है अँधरों की ज्वाला

उड़ - उड़ छायी क्षितिज किरणों में
बढ़ चली अनुपम गिरी मधु सिन्धु
असीम नीहार तीर सरसी प्रभा
देवदूत परेवा ईश पैग़ाम भव में

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)

आंकड़ों का सारणीकरण तथा सारणी के अंग Part 2 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics