पवित्र बंधन


इबादत करूं मैं अल्लाह की
रात  की चान्दनी देखूं  तबसे 
मुकम्मल दास्तां की धरोहर में 
ख्वाबों के सपनों मैं, सजाऊं कैसे ?

प्रेम भाव के आलिङ्गन में समाऊं
तन - मन ह्रदय में छा जाऊं सन्सार
हजरत मोहम्मद के पैग़ामों  से
जन-जन भाईचारा का सन्देश जगाऊं

विजय सन्देश पवित्र बन्धन है
ईदों के त्यौहारों का तोहफा विस्मित
क़यामत दलहीज खुदा कुर्बान मैं
दस्तूर है मुबारकबाद का अपना

कण-कण से होता जगजीवन निर्माण
खुदा है जो करता विश्वकल्याण
मानवीयता बना जन्नत दरवाजा
महफूज़ रहूं  सदा भवजाल  से

शशि शहञ्शाह फरिश्ता अपना
मोहब्बत सरताज सरफरोशी सरसी
हो जाऊं  प्रभा  तम  तिमिर  में
घन-घन घनश्याम बून्द-बून्द बने‌ हम

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामधारी सिंह दिनकर कविताएं संग्रह

आंकड़ों का आरेखी प्रस्तुतीकरण Part 3 (आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण) 11th class Economics

मेसोपोटामिया सभ्यता का इतिहास (लेखन कला और शहरी जीवन 11th class)